Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असम सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 22 जून तक बढ़ाया
  • देश
  • मुख्य समाचार

असम सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 22 जून तक बढ़ाया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

असम सरकार ने मंगलवार को कोविड के मामलों की समीक्षा करते हुए लॉकडाउन को 22 जून तक बढ़ा दिया है. इस दौरान कुछ जिलों में कुछ चीजों में ढील दी जाएगी.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी किया है और मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं. यानी अब 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे.

इस दौरान एएसडीएमए ने बताया कि राज्य में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा की गई है और देखा गया कि कुछ जिलों में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन समग्र स्थिति अभी भी अनिश्चित है.

साथ ही कहा कि राज्य भर में कोविड 19 को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पर्याप्त उपाय जरूरी हैं. प्रतिबंध को लेकर एएसडीएमए ने कहा कि सरकारी और

निजी कार्यालयों, दुकानों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम कर्फ्यू शुरू होने से एक घंटे पहले ही बंद करना होगा और इसके लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय दिया गया है.

कोरोना वायरस को रोकने के लिए बढ़ाए गए प्रतिबंध ने राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित कर दिया है. कामरूप मेट्रोपॉलिटन में गुवाहाटी शहर शामिल है, यहां पर कर्फ्यू के समय में एक घंटे की ढील दी गई है.

ये दोपहर 2 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक चलेगा. वहीं दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और

चराइदेव जिलों में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव केस 400 से कम हैं, इसलिए यहां प्रतिबंधों में ढील दी गई है और व्यक्तियों की आवाजाही सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक निश्चित की गई है.

जानकारी के मुताबिक अन्य सभी जिले मौजूदा प्रतिबंधों के तहत जारी रहेंगे और दुकानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, साथ ही वो सभी सरकारी और निजी कर्मचारी जिन्होंने कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से कार्यालय आना होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 62 हजार से ज्यादा मामले
Next: मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में मानसून के तेज असर की संभावना जताई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.