Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में मानसून के तेज असर की संभावना जताई
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में मानसून के तेज असर की संभावना जताई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

देश के कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी मानसून के तेज असर की संभावना जताई है. दरअसल मानसून की वजह से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश हो रही है.

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बुधवार को राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कुछ राज्‍यों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बुधवार को दिल्ली में आसमान पर बादल बने रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलती रहेंगी. जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

इस दौरान देश के कई राज्यों में हुई तेज बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं. इस वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन अभी भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश की वजह से लोगों को मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई शहरों में तेज बारिश होगी. वहीं हरियाणा के लगभग सभी शहरों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. साथ ही अगले 48 घंटों में प्री मानसून के चलते ज्यादा बारिश की संभावना भी जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक राजस्‍थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा जिलों में 16 जून से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं उदयपुर और कोटा में 17 जून को बारिश के साथ ठंड भी महसूस की जा सकेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: असम सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 22 जून तक बढ़ाया
Next: गुजरात के आणंद जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कार की हुई ट्रक से टक्कर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.