Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात के आणंद जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कार की हुई ट्रक से टक्कर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात के आणंद जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कार की हुई ट्रक से टक्कर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Hazaribagh-Car-Accident

गुजरात के आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए. दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं.

तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ. उन्होंने कहा कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से किसी तरह शवों को निकाला गया और फिर इसके बाद पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने कोरोना की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक कार्य योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर या नवंबर के आसपास राज्य में तीसरी लहर आने की संभावना है. राज्य में ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड को क्रमशः 61,000 और 15,000 से बढ़ाकर 1,10,000 और 30,000 करने की घोषणा की गई है.

इसके साथ ही योजना में बाल-सुलभ वार्डों के निर्माण के साथ सरकारी अस्पतालों में बाल चिकित्सा बिस्तरों को 2,000 से 4,000 तक दोगुना करना शामिल है. सरकार चिकित्सा सुविधाओं में सभी रिक्तियों को भरने और परीक्षण को बढ़ावा देने की योजना भी बना रही है.

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में मानसून के तेज असर की संभावना जताई
Next: उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग में तात्कालिक प्रभाव से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यगण नामित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.