Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना के 24 घंटों में आये 67,208 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना के 24 घंटों में आये 67,208 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

देश में कोरोना के नए मामले पाए जाने की रफ्तार धीमी हो रही है. लगातार दसवें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं. वहीं मौत का आंकड़ा भी पहले से कम हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 67,208 नए कोरोना केस आए और 2330 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 1 लाख 3 हजार 570 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 38,692 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगलवार को 62,224 केस दर्ज किए गए थे.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 97 लाख 313
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670
कुल एक्टिव केस- 8 लाख 26 हजार 740
कुल मौत- 3 लाख 81 हजार 903

देश में लगातार 35वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 16 जून तक देशभर में 25 करोड़ 55 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 34 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 38 करोड़ 52 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.28 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में संक्रमण के 10,107 नये मामले सामने आए जबकि 237 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,34,880 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 1,15,390 पर पहुंच गई है.
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 212 नए मामले सामने आए और 25 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. अब तक कुल 24,876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 14,31,710 हो गई है.
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमित 50 और लोगों की मौत हो गई, 310 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 21963 हो गई है.
गुजरात में इस महामारी के 298 नए मामले दर्ज किए गये जबकि पांच और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,21,376 हो गई हैं और मृतकों की संख्या 10,012 पर पहुंच गई हैं.
बिहार में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बुधवार को 9523 हो गयी. इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए.
छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 573 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक कुल 9,88,745 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.
पंजाब में 688 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 45 लोगों की मौत हो गई. वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 41 नए संक्रमित मिले और दो मरीजों ने दम तोड़ा.
तमिलनाडु में बुधवार को 10,448 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कुल मामले 23,88,746 तक पहुंच गए. साथ ही 270 मरीजों की जान चले जाने से मृतक संख्या बढ़कर 30,338 हो गयी.

हरियाणा में कोविड से 39 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में महामारी से कुल 9,109 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य में अबतक 7,66,606 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

Post navigation

Previous: अभ्यर्थियों को तैनाती स्थल के आदेश 21 जून 2021 को निर्गत किए जाएंगे : उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा
Next: मध्य प्रदेश में एक कोरोना से ठीक हुए मरीज में दिखा ग्रीन फंगस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.