Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 93.88 व् डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हुआ
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

लखनऊ में आज पेट्रोल 93.88 व् डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हुआ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Screenshot_28-11-678x381

देशभर में तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हालांकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (गुरुवार) कोई बदलाव नहीं किया है.

इससे पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल की कीमत 12-25 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ा दी गई थी. आज भी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 87.41 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में शतक के निशान को हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं. तेल कीमतों ने पहले ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों और कस्बों में 100 रुपये प्रति लीटर के निशान को पार कर लिया है.

दिल्ली में आज पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में आज पेट्रोल 102.82 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 90.25 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 97.91 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
भोपाल में आज पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 99.89 रुपये और डीजल 92.66 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 103.29 रुपये और डीजल 96.38 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 98.73 रुपये और डीजल 92.72 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 93.88 और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर
श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है. पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज होगी.

कमेटी ने पेट्रोलियम मंत्रालय और IOC, BPCL और HPCL के अधिकारियों को बुलाया है. बैठक में मौजूदा कीमत और मार्केटिंग के मसले पर जानकारी मांगी जाएगी.

नेचुरल गैस की मौजूदा प्राइसिंग-मार्केटिंग के मुद्दे पर भी जानकारी मांगी जाएगी. बैठक में GAIL के अधिकारियों को भी बुलाया गया है. ये बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होना तय हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में एक कोरोना से ठीक हुए मरीज में दिखा ग्रीन फंगस
Next: 17 जून जाने आज का पंचांग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.