Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आने वाले दो घंटों में इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने लगाया अनुमान
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

आने वाले दो घंटों में इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

यूपी में मानसून के दस्तक देते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल के इलाकों में ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा आज मध्य और पश्चिमी यूपी के हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की माने तो गंगोह, देवबंद, अनूपशहर और पहासू इलाके में जोरदार बारिश होगी.

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि जिन जिलों में हवा के तेज झोंकों के साथ बरसात हो सकती है, वे जिले हैं- बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, कुशीनगर, महराजगंज

Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Gangoh, Deoband, Debai, Anupshahar, Pahasu during next two hours (issued at 08:25 am): India Meteorological Department (IMD)

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2021

बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात. इन जिलों में 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, अमरोहा, बागपत और संभल में भी बारिश की संभावना है. इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बताया जा रहा है कि 50 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब यूपी में मानसून 15 दिन पहले पहुंच गया हो. मौसम विभाग के मुताबिक, पहले दो दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है.

इसके बाद जैसे-जैसे मौसम का उतार-चढ़ाव होता रहेगा बारिश में इजाफा होगा. इस बार के मानसून से जहां धान की खेती करने वाले कुछ किसानों को फायदा होगा तो वहीं आम की फसल और फूल की खेती को काफी नुकसान होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: साईं बाबा की पूजा करने से होती है हर किसी की मनोकामना पूरी
Next: मुख्यमंत्री ने वाराणसी भ्रमण के दौरान स्वयं द्वारा गोद लिए गए जयकरण शर्मा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथी बाजार का निरीक्षण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.