Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • U.P, को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप, कानपुर में होगी
  • खेल

U.P, को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप, कानपुर में होगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

उत्तर प्रदेश को हॉकी की एक और बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। हॉकी इण्डिया ने हॉकी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय फाइव-ए-साइड महिला, पुरुष व मिक्स हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का जिम्मा सौंपा है। हॉकी उत्तर प्रदेश यह चैंपियनशिप कानपुर ग्रीनपार्क में 22 से 27 सितम्बर तक नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ पर कराएगा। यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश में फाइव-ए-साइड हॉकी की चैंपियनशिप होगी।

इस चैंपियनशिप में महिला व पुरुषों की उत्तर प्रदेश समेत आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा इन्हीं टीमें में से मिक्स टीमें बनाई जाएगी। जिनके बीच मुकाबले होंगे। फाइनल के पूर्व मिक्स हॉकी का खिताबी मुकाबला होगा।

मिक्स टीमों में महिला व पुरुष खिलाड़ी होंगे। मैदान पर गोलकीपर के अलावा दो महिला व दो पुरुष खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता लीग व नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। मैच 40 मिनट का होगा। 10-10 मिनट के क्वार्टर होंगे।

क्रिकेट के लिए पहचाने जो वाले ग्रीन पार्क को अब हॉकी के लिए भी जाना जाएगा। कानपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी की मेहनत से केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से ग्रीन पार्क परिसर में फाइव-ए-साइड हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ लगाई गई। इसे 120 दिन में तैयार होना था। पर यह रिकार्ड 90 दिनों में ही तैयार हो गई। यह टर्फ 60 गुणा 40 मीटर की है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INDIAN WOMAN: भारतीय टीम ने ओलम्पिक क्वालीफायर्स में जगह पक्की की
Next: ROHAN BOPANNA: ने कहा पाकिस्तान में डेविस कप खेलने को तैयार हूं

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.