Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड : सरकार ने चारधाम यात्रा केलिए एंट्री सेस में किया इजाफा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड : सरकार ने चारधाम यात्रा केलिए एंट्री सेस में किया इजाफा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तराखंड में एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने के लिए ट्रिप कार्ड अनिवार्य कर दिया है. ट्रिप कार्ड प्राइवेट वाहनों के लिए बनेगा. ट्रिप कार्ड बनवाने की व्यवस्था ग्रीन कार्ड ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में की जाएगी.

इसके अलावा सरकार ने एंट्री सेस में भी इजाफा कर दिया है. प्राइवेट वाहनों को अब यूजर चार्ज के रूप में अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. पहले यह शुल्क 20 रुपये था, लेकिन अब हर ट्रिप के 30 रुपये ज्यादा यानी 50 रुपये देने होंगे.

चारधाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होनी अनिवार्य है. बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी.

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक जुलाई से और राज्य के निवासियों के लिए 11 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है. एक जुलाई से चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ मंदिर

रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ तथा उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे जबकि 11 जुलाई से यह पूरे राज्य के निवासियों के लिए प्रारंभ कर दी जाएगी. मंदिरों में दर्शन के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य होगा.

Post navigation

Previous: 23 जून यानि आज मनाया जा रहा संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
Next: 24 जून पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.