Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान : प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय का दौरा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

पाकिस्तान : प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय का दौरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की इस बैठक से पहले पाकिस्तान में खलबली मच गयी है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय का दौरा किया. इमरान खान के साथ इस बैठक में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष और आईएसआई के बड़े अफसर शामिल हुए.

बता दें कि एक महीने के भीतर इमरान खान का आईएसआई मुख्यालय का दूसरा दौरा है. पाकिस्तान की से ओर मिली जानकारी के मुताबिक इसे इसी महीने बनायी गयी

उच्च स्तरीय खुफिया कमेटी बैठक बताया जा रहा है. लेकिन एक महीने के भीतर इमरान खान का दूसरी बार आईएसआई के दफ्तर पहुंचना सामान्य प्रक्रिया नहीं माना जा रहा है.

भारत में कश्मीर को लेकर चल रही गतिविधि पर पाकिस्तान नजर बनाए हुए और सबकुछ सही होता देख उसे बेचैनी भी हो रही है. पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र को भी हाल फिलहाल में कई चिट्ठियां लिखीं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की रणनीति पर पाकिस्तान में भी सवाल उठ रहे हैं.

पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, जौहर टाऊन की बीओआर सोसायटी में सईद के घर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी पर बम धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से आवास की सुरक्षा में तैनात कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घायलों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है, जहां छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में लॉकडाउन को एक जुलाई तक बढ़ाने का लिया निर्णय
Next: फिलीपींस : राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा जो लोग वैक्सीनेशन के इच्छुक नहीं उनको करे गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.