Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिलीपींस : राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा जो लोग वैक्सीनेशन के इच्छुक नहीं उनको करे गिरफ्तार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

फिलीपींस : राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा जो लोग वैक्सीनेशन के इच्छुक नहीं उनको करे गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कोरोना वायरस के मामले में ढील नहीं देते हुए देश की जनता के सामने दो शर्ते रखी हैं. रोड्रिगो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए उनके सार्वजनिक भाषण के दौरान कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन के इच्छुक नहीं हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, अगर आप चाहें तो भारत या अमेरिका जा सकते हैं

दरअसल फिलीपींस कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है. इसलिए राष्ट्रपति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने अपने संबोधन में साफ शब्दों में कहा है

कि ‘मुझे गलत मत समझिए, इस देश को एक संकट का सामना करना पड़ रहा है, ये राष्ट्रीय आपातकाल है, यदि आप वैक्सीनेशन नहीं करवाना चाहते हैं, तो मैं आपको गिरफ्तार करवा दूंगा, हम पहले से ही पीड़ित हैं

और आप वैक्सीन न लगवा कर बोझ बढ़ा रहे हैं’. साथ ही कहा कि ‘तो आप सभी फिलिपिनो सुन लें और सावधान रहें, मुझे जबरदस्ती करने पर मजबूर मत करें

अगर कोई इसे पसंद नहीं करता तो वो भारत या अमेरिका जा सकता है, लेकिन जब तक आप यहां हैं और आप एक इंसान हैं जो वायरस फैला सकता है, तो खुद को वैक्सीन लगवाएं’.

रोड्रिगो दुतेर्ते ने आगे चलकर वैक्सीन डिक्लाइनर को आइवरमेक्टिन की एक डोज देने की धमकी भी दी है, ये जानवरों के इलाज मुख्य रूप से सुअर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक परजीवी वैक्सीन है.

फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश ने बुधवार को 4,353 नए कोरोना केस दर्ज किए हैं. वहीं फिलीपींस में कुल मामलों की संख्या 1,372,232 है. जबकि दक्षिण पूर्व एशियाई देश की आबादी लगभग 11 करोड़ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान : प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय का दौरा
Next: टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.