Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुजफ्फरनगर के खतौली में दो युवतियों के साथ धर्मांतरण का मामला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुजफ्फरनगर के खतौली में दो युवतियों के साथ धर्मांतरण का मामला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में लव जिहाद और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो आरोपियों ने दो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करा दिया था. फिर उनके साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी भी की थी. पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है.

लव जिहाद का ये मामला खतौली इलाके का है. मामले का पता चलने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों और महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्हें सूचना मिली थी कि हमीरपुर जिले से बहला-फुसलाकर लाई गई दो युवतियां खतौली में मुस्लिम परिवारों में कैद है.

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो महिलाओं को बरामद किया है. हालांकि उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर उनका धर्मांतरण करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने एक आरोपी के भाई और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार दोनों ही मामले हमीरपुर में दर्ज हैं.

खबर के मुताबिक, रहमान पठान नाम का शख्स डेढ़ साल पहले हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर लाया था. तब से इसका धर्मांतरण कर उसे अपने घर में रख रहा था.

वहीं, करीब एक महीने पहले वसीम उर्फ मोनू नाम के युवक ने एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल फंसाया और कीमती ज्वैलरी और रुपये लेकर खतौली लेकर आ गया. वसीम युवती का धर्मांतरण कराने के बाद उसके साथ रह रहा था.

धर्मांतरण और निकाह के जो सर्टिफिकेट बरामद हुए हैं उन पर मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध तत्कालीन शहर काजी स्वर्गीय जहीर आलम की मुहर और हस्ताक्षर पाए गए हैं.

दो अलग-अलग प्रमाण पत्रों में एक में मैरिज सर्टिफिकेट तो दूसरा धर्मांतरण का सर्टिफिकेट शामिल है. बतौर वर्तमान शहर काजी तनवीर आलम यह दोनों ही प्रमाण पत्र फर्जी हैं.

लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले का भेद तब खुला जब खतौली के एक सभासद से आरोपी वसीम लव जिहाद कर लाई गई युवती के फर्जी कागजात बनवाना चाह रहा था.

सभासद द्वारा आरोपी से उसका आधार कार्ड मांगा गया तो उसने कई दिन तक भी आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराया. सभासद को किसी तरह लाई गई युवती के हिंदू होने की भनक लग गई. इसके बाद सभासद मोनू मंगवानी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी.

हिंदूवादी संगठन और महिला संगठनों को पता लगते ही वे खतौली थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे. पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी वसीम उर्फ मोनू के भाई रिजवान उर्फ सोनू

और उसकी मां को हिरासत में ले लिया. मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे बात
Next: आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से चलाएगी यूपी जोड़ो अभियान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.