Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से चलाएगी यूपी जोड़ो अभियान
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से चलाएगी यूपी जोड़ो अभियान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) आठ जुलाई से ‘यूपी जोड़ो अभियान’ चलाएगी. इसके तहत एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि यूपी में आप की दिल्‍ली सरकार के ‘केजरीवाल माडल’ की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्‍वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसके मद्देनजर आगामी आठ जुलाई से राज्य में ‘यूपी जोड़ो अभियान’ के रूप में एक बड़ी मुहिम शुरू की जाएगी.

संजय सिंह ने बताया कि इस अभियान में प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है.

आप नेता के अनुसार इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और शिविर लगाएंगे. उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ रसीद बुक लेकर जाएंगे लेकिन सदस्यता बिल्कुल नि:शुल्क होगी.

सिंह ने बताया कि इस सदस्‍यता अभियान में 403 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मिस्‍ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा और इस नंबर पर आम आदमी पार्टी का सदस्‍य बनने की अपील होगी.

उनके अनुसार रसीद के साथ जो लोग पार्टी के सदस्‍य बनेंगे उनका विधानसभावार पूरा ब्यौरा तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें बूथ स्‍तर से लेकर विधानसभा तक की जिम्‍मेदारी दी जाएगी.

आप नेता ने कहा इस अभियान के जरिये केजरीवाल मॉडल की चर्चा की जाएगी और लोगों को बताया जाएगा कि उत्तर प्रदेश को कैसे हम मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मुहैया करा सकते हैं. कैसे हम नौजवानों को नौकरियां और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर के खतौली में दो युवतियों के साथ धर्मांतरण का मामला
Next: जम्मू कश्मीर : पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.