Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू कश्मीर : पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • राजनीति

जम्मू कश्मीर : पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

जम्मू और कश्मीर पर पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का विरोध शुरू हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार डोगरा फ्रंट ने जम्मू में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

एक प्रदर्शनकारी ने कहा यह विरोध मुफ्ती के उस बयान के खिलाफ है जो उन्होंने गुपकर की बैठक के बाद दिया था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे में हिस्सेदार है. उन्हें जेल होनी चाहिए.

पाकिस्तान सहित सभी के साथ बातचीत करने संबंधी महबूबा की मांग के परोक्ष संदर्भ में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींदर रैना ने भी टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर रहा है जिसे उसकी कमजोरी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘बातचीत और बंदूकें एक साथ नहीं चल सकतीं

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान और अन्य देशों के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करता है. उन्होंने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान का सवाल है, उसने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है

लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा. बातचीत के जरिये विश्वास विकसित किया जा सकता है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ अच्छे संबंध रखने के लिए कभी भी अपनी ईमानदारी नहीं दिखाई है.

हाल ही में मुफ्ती ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को बहाल किए बगैर जम्मू-कश्मीर के मुद्दा का समाधान नहीं किया जा सकता और जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित नहीं की जा सकती है.

उन्होंने कहा था कि सर्वदलीय बैठक से पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा रद्द करने के ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ कदम को वापस लिए बगैर क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो सकती.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से चलाएगी यूपी जोड़ो अभियान
Next: मुख्यमंत्री के समक्ष जेल मैनुअल के संशोधित ड्राफ्ट के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.