Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश : कोरोना का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 7 मामले
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश : कोरोना का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 7 मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट के कम से कम सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से दो मरीजों की मौत हो गई है. डॉक्टरों के अनुसार, उनको कोरोना का कोई भी टीका नहीं लगा था.

तीन मरीज, जो टीके की एक या दोनों डोज ले चुके थे वे ठीक हो गए हैं. बाकी दो का भी टीकाकरण नहीं हुआ था, लेकिन वह संक्रमण को हराने में कामयाब रहे. इनमें से एक 22 साल की महिला और दूसरी दो साल की बच्ची है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी सात मरीजों का पिछले महीने कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था. इसके बाद जून में उनमें डेल्टा प्लस वेरिएंट पाए जाने की पुष्टि हुई. इनमें से तीन मरीज भोपाल से

दो उज्जैन से और एक-एक रायसेन व अशोक नगर जिले से हैं. कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट डेल्टा या ‘बी.1.617.2’ वेरिएंट से परिवर्तित होकर बना है. इसे भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पहचाना गया था.

मध्य प्रदेश के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि लोगों को वर्तमान में लगाए जा रहे कोविड रोधी टीके महामारी के इस नए प्रकार के खिलाफ भी कारगर हैं. प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने कहा

राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के पांच मामलों में से तीन मरीजों ने कोविड-19 रोधी टीका पहले ही लगवा रखा था और उन्हें कोरोना वायरस के इस प्रकार के संक्रमण के बाद भी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी. इसका मतलब टीका इस स्वरूप के खिलाफ भी प्रभावी है

उन्होंने कहा दिल्ली में एनसीडीसी के एक अधिकारी ने हमें बताया है कि डेल्टा प्लस की संक्रामकता अपेक्षाकृत ज्यादा है. हालांकि, फिलहाल देश में इस वेरिएंट के मामलों की तादाद काफी कम है. लिहाजा अभी यह भविष्यवाणी कर पाना सही नहीं होगा कि आबादी पर कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप के क्या परिणाम होंगे?

Post navigation

Previous: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित ऐसे करे पूजा अर्चना होगी मनोकामना पूर्ण
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन दिनों को किया याद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.