Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर एयरफोर्स स्टेशन पर किया ड्रोन हमला
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मेन स्लाइड

जम्मू कश्मीर एयरफोर्स स्टेशन पर किया ड्रोन हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की राजनीतिक दलों के साथ बाचचीत को लेकर आतंकी बौखलाए हुए हैं. पहले जम्मू कश्मीर एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला किया गया.

ड्रोन वाली साजिश के पीछे कौन है इसका पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं. इसी बीच कल देर रात आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

आतंकियों ने बीती रात पुलिस कर्मी फैयाज अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में फैयाज अहमद के सिर में गोली लगी और वे मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि उनकी बेटी और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पहले उनकी पत्नी और फिर बाद में बेटी ने भी दम तोड़ दिया.

बता दें कश्मीर के कई इलाकों में पुलिस वालों पर हमले की वारदात पिछले कुछ समय में बढ़ी हैं. हाल ही में श्रीनगर में दो जगहों पर दो पुलिस वालों को निशाना बना कर उनकी हत्या की गई थी.

मध्य कश्मीर और दक्षिण कश्मीर में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. शक जताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे डीआरएफ संगठन का हाथ हो, क्योंकि डीआरएफ ने ही धमकी दी थी कि आने वाले दिनों में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाएंगे.

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से पुलिस और सेना के जवानों को अगवा करने और उन्हें शहीद करने कहानी नई नहीं है. आतंकी युवाओं को पुलिस या सुरक्षाबलों में जाने में रोकने

डराने के लिए इस तरह की कायराना हरकत पहले भी करते रहे हैं साल 2017 से लेकर अब तक करीब 13 जवानों की हत्या कर चुके हैं. इस बार आतंकियों ने पुलिस कर्मी के परिवार को भी निशाना बनाया है.

10 मई 2017– शोपियां में छुट्टी पर घर आए सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को अगवा कर हत्या
10 मई 2017- शोपियां में छुट्टी पर घर आए सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को अगवा कर हत्या
16 जून 2017- कुलगाम में छुट्टी पर घर आए एसओजी जवान शब्बीर अहमद डार की हत्या
22 जून 2017- श्रीनगर के नौहट्टा इलाके की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर एक भीड़ ने डीएसपी अयूब पंडित की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या की
27 सितम्बर 2017 – बांदीपोर जिले में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान रमीज़ अहमद पर्रे के घर में घुस कर हत्या
24 नवम्बर 2017- घर पर छुट्टी मनानए आए 175वीं टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान डार की हत्या, लाश शोपियां के जंगलों से बरामद हुई
14 जून 2018- ईद की छुट्टी पर जा रहे राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या।
6 जुलाई 2018- कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद डार की अगवा कर हत्या
17 सितंबर 2018- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लांस नायक मुख्तार अहमद मलिक की हत्या
6 जून 2019- ईद की छुट्टियों पर घर आए टेरिटोरियल आर्मी के जवान मंजूर अहमद बेग की घर में घुसकर हत्या
2 अगस्त 2020- कश्मीर के कुलगाम में टेरिटोरियल आर्मी के जवान शाकिर मंजूर का अपहरण, अभी तक शाकिर का कुछ पता नही चला
9 अप्रैल 2021- अनंतनाग जिले में छुट्टी मनाने घर आए टेरिटोरियल आर्मी के सिपाही मोहम्मद सलीम अखून की घर में घुस कर हत्या
17 जून 2021- श्रीनगर के सैदपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी जावेद अहमद की उसके घर के बाहर हत्या कर दी
22 जून 2021- श्रीनगर में मस्जिद जाते समय काउंटर इंटेलिजेंस में इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार की गोली मारकर हत्या
27 जून 2021- पुलवामा के अवंतीपोरा में SPO फैयाज अहमद के घर में घुसकर आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग, जवान और उनकी पत्नी की मौत

Post navigation

Previous: भगवान शिव की पूजा करने से मिलती है सारे कष्टों से मुक्ति
Next: ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.