Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे रोज नए सियासी समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं. प्रदेश में जहां बीजेपी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाणी रणभूमि में जाने तो तैयार है

तो वहीं विपक्ष अभी तक गठबंधन की राजनीति में उलझता नजर आ रहा है. इस बीच चुनाव से पहले एक और बड़ी खबर आयी है. AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है. ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी का अभी तक सिर्फ ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन है.

ओवैसी ने ट्वीट किया उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:- 1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है

और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. 2) हम ओम प्रकाश राजभर साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं। 3) हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है

ओवैसी का यह एलान सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बनकर सामने आया है. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के लिए ओवैसी से MY फैक्टर में सेंध का खतरा है

उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:-

1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।1/2

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 27, 2021

तो वहीं दूसरी तरफ बसपा और कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर है. हालांकि मायावती साफ कर चुकी हैं कि वे पंजाब में अकाली दल को छोड़कर किसी भी प्रदेश में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भी इस बार क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन का फैसला किया है. कांग्रेस ने अभी गठबंधन को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन बिहार में ओवैसी की पार्टी के प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश में उनके चुनावी जंग के एलान ने कांग्रेस

सपा और बसपा के माथे पर सिलवटें जरूर पैदा कर दी होंगी. ओवैसी के इन सब दावों के बीच एक बात याद दिला दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 में उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा था और कई सीटों पर जमानत जब्त हो गयी थी.

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर एयरफोर्स स्टेशन पर किया ड्रोन हमला
Next: ढाका में आज हुआ बड़ा बम विस्फोट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.