Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 101 नए मामले
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 101 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के बाद भारत में हालात अब सामान्य होने लगे हैं. लगातार तीसरे दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,951 नए कोरोना केस आए और 817 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46,148 और मंगलवार को 37,566 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 60,729 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 15,595 एक्टिव केस कम हो गए.

राजधानी में मंगलवार को कोविड संक्रमण के नए मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी गई. पिछले 24 घंटों में 101 नए मामले सामने आए. तीन दिनों के बाद एक दिन में कोविड के मामले सौ से ज्यादा आए. सोमवार को साल की सबसे कम संख्या 59 दर्ज की गई थी

लेकिन एक दिन आंकड़ा फिर से 100 के पार चला गया. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 85 और शनिवार को 89 नए मामले आए थे. शुक्रवार को 115 कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

इस बीच, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मौतों की कुल संख्या 24,971 तक जा पहुंची. दिल्ली में इस समय 1,531 एक्टिव मामले हैं, जो 1 मार्च के बाद से सबसे कम हैं. शहर की संक्रमण दर 0.15 फीसदी है, जबकि ठीक होने की दर 98.15 फीसदी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा करने के लिए बुलाई अहम् बैठक
Next: भारत बायोटेक की बनाई हुई कोवैक्सीन डेल्टा को प्रभावी ढंग से है बेअसर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.