Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ROHAN BOPANNA: ने कहा पाकिस्तान में डेविस कप खेलने को तैयार हूं
  • खेल

ROHAN BOPANNA: ने कहा पाकिस्तान में डेविस कप खेलने को तैयार हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल संबंध लंबे समय से टूटे पड़े हैं, लेकिन पाकिस्तान को इस साल सितंबर में डेविस कप मुकाबले में भारत की मेजबानी करनी है।

ऐसे में देश के अनुभवी युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना इस मुकाबले को खेलने के लिए तैयार हैं। बोपन्ना ने इंडियन ऑयल के खेल सम्मेलन के दौरान इस दौरे के संदर्भ में कहा, “ मुझे इस मुकाबले का इंतजार है। मैंने पाकिस्तान के खिलाड़ी एसाम उल हक कुरैशी के साथ बातचीत की थी और उन्होंने कहा था कि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। मैं पाकिस्तान में यह मुकाबला खेलने को तैयार हूं।”

उल्लेखनीय है कि कुरैशी युगल मुकाबलों में लंबे समय तक बोपन्ना के जोड़ीदार रहे थे और इस जोड़ी को इंडो-पाक एक्सप्रेस कहा जाता था। भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप एशिया-ओसनिया जोन के ग्रुप एक का मुकाबला इस्लामाबाद के पाकिस्तान स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स में ग्रास कोर्ट पर खेला जाना है।

यदि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाती है तो यह 55 साल के बाद पहला मौका होगा, जब भारतीय डेविस कप टीम पाकिस्तान में खेलेगी। इस साल सितंबर के मुकाबले का विजेता विश्व ग्रुप क्वॉलिफायर्स में पहुंचेगा।

हाल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारत पर से अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने को लेकर लगा प्रतिबंध हटाया था। दरअसल, इस साल के शुरू में दिल्ली में निशानेबाजी विश्वकप का आयोजन हुआ था जिसमें पाकिस्तान के दो निशानेबाजों को विश्वकप में भाग लेने के लिए वीजा नहीं मिल पाया था।

आईओसी ने इस मामले पर कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी निशानेबाजों की स्पर्धा से ओलंपिक कोटा ही समाप्त कर दिया था। दिल्ली में विश्वकप की मेजबानी किसी तरह बच पायी थी। लेकिन आईओसी ने इसके बाद भारत पर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी को लेकर प्रतिबंध लगा दिया था।

भारत सरकार के आईओसी को आश्वासन देने के बाद विश्व संस्था ने यह प्रतिबंध समाप्त किया था। भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा था कि खेल आयोजनों की मेजबानी में किसी की प्रतिभागिता को लेकर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी इस फैसले का स्वागत किया था।

भारत के लिए पाकिस्तान में यह मुकाबला खेलना डेविस कप के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सरकार के इस कदम के बाद यह माना जा रहा है कि भारतीय टेनिस टीम डेविस कप मुकाबला खेलने पाकिस्तान जा सकती है।

आखिरी बार भारत ने मार्च 1964 में लाहौर का दौरा किया था और पाकिस्तान से मुकाबला 4-0 से जीता था। भारत को गत वर्ष विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में सर्बिया से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसे इस साल ग्रुप एक में लौटना पड़ा है। इस साल सितंबर के मुकाबले का विजेता विश्व ग्रुप क्वॉलिफायर्स में पहुंचेगा।

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप में 6-0 का रिकार्ड है। भारत ने 1962 में पाकिस्तान को लाहौर में 5-0 से, 1963 में पूना में 4-1 से, 1964 में लाहौर में 4-0 से, 1970 में पटना में 3-1 से, 1973 में निष्पक्ष स्थल कुआलालम्पुर में 4-0 से और 2006 में मुंबई में 3-2 से हराया था। 2006 के मुकाबले में लिएंडर पेस ने निणार्यक पांचवें मैच में पाकिस्तान के अकील खान को पांच सेटों में पराजित कर भारत को जीत दिलाई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: U.P, को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप, कानपुर में होगी
Next: U.S.A ने हाफिज की पिछली गिरफ्तारियों को बताया ‘दिखावा’

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.