Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुरुवार के दिन साईं बाबा की इस तरह से पूजा करने पर होंगी सभी मनोकामना पूरी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

गुरुवार के दिन साईं बाबा की इस तरह से पूजा करने पर होंगी सभी मनोकामना पूरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

गुरुवार का दिन साईं बाबा को समर्पित होता है और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए लोग इस दिन व्रत रखते हैं. कहते हैं कि शिरडी के साईं बाबा की जो भी मन से पूजा करता है या फिर उन्हें केवल याद करता है, वह उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं.

साईं बाबा की हर कोई पूजा कर सकता है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से क्यों न हो, वह हर किसी की मनोकामना पूरी करते हैं. साईं बाबा की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा जरूर करें. साथ ही साईं बाबा की कही हुई बातों को भी हमेशा याद रखें. आइए आपको बताते हैं कैसे करें साईं बाबा की पूजा और जानें उनके अनमोल विचारों के बारे में.

साईं बाबा का हमेशा एक ही मूल मंत्र रहा है और वह है- सबका मालिक एक. साईं बाबा का व्रत बहुत ही आसान है. इसके लिए गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से निवृत्त होकर सबसे पहले साईं बाबा का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें.

इसके बाद उनकी मूर्ति या तस्वीर पर गंगाजल के छीटें देकर उन्हें पीला कपड़ा धारण कराएं. फिर पुष्प, रोली और अक्षत के छीटें दें. धूप, घी से उनकी आरती उतारें. इसके बाद पीले फूल उनको अर्पित करें और अक्षत व पीले फूल हाथ में रखकर उनकी कथा सुनें.

आप बेसन के लड्डू या फिर अन्य पीली मिठाई का भोग लगा सकते हैं. इसके बाद अपनी मनोकामना बाबा से कहें और प्रसाद वितरण कर दें. अगर संभव हो सके तो उस दिन जरूरतमंद को दान जरूर करें.

-समय से पहले आरंभ करो. धीरे चलो. सुरक्षित पहुंचो.

-मेरी दृष्टि हमेशा उन पर रहती है, जो मुझे प्रेम करते हैं.

-अपने गुरु में पूर्ण रूप से विश्वास करो, यही साधना है.

-हमारा कर्तव्य क्या है? ठीक से व्यवहार करना, ये काफी है.

-अगर मेरा भक्त गिरने वाला होता है तो मैं अपने हाथ बढ़ाकर उसे सहारा देता हूं.

-कर्तव्य ही भगवान है तथा कर्म ही पूजा है. तिनके-सा कर्म भी भगवान के चरणों में डाला फूल है.

-विचार के रूप में प्रेम सत्य है. कर्म के रूप में प्रेम उचित आचरण है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जुलाई आज के पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त। ….
Next: आइये जाने देश के इन राज्यों में कोरोना की क्या है स्थिति ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.