Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइये जाने देश के इन राज्यों में कोरोना की क्या है स्थिति ?
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

आइये जाने देश के इन राज्यों में कोरोना की क्या है स्थिति ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हैं लेकिन अभी भी संकट पूरी तरह से थमा नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48,786 नए कोरोना केस आए और 1005 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46148, मंगलवार को 37566 और बुधवार को 45951 कोरोना केस आए थे.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 4 लाख 11 हजार 634
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 94 लाख 88 हजार 918
कुल एक्टिव केस- 5 लाख 23 हजार 257
कुल मौत- 3 लाख 99 हजार 459

देश में लगातार 49वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 30 जून तक देशभर में 33 करोड़ 57 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27.60 लाख टीके लगाए गए. वहीं अबतक 41 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 9,771 नए मामले सामने आए और 141 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 60,61,404 पर पहुंच गई और मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 1.21 लाख हो गई

गुजरात में संक्रमण के 90 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,523 जबकि तीन लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में अब तक इस महामारी से कुल 10,059 लोगों की मौत हो चुकी है.

हरियाणा में बुधवार को 87 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,68,639 हो गयी. वहीं, संक्रमण से 14 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 9431 हो गयी है.

मध्य प्रदेश में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए और अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,89,804 तक पहुंच गयी. 15 और व्यक्तियों की मौत होने के बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,969 हो गयी है.

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से 8,921 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली में कोविड के 94 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई. शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,34,188 हो गई. वहीं अब तक संक्रमण से 24,977 लोगों की मौत हो चुकी है.

Post navigation

Previous: गुरुवार के दिन साईं बाबा की इस तरह से पूजा करने पर होंगी सभी मनोकामना पूरी
Next: देश आज मना रहा नेशनल डॉक्टर्स डे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.