Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में अपने विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. प्रदेश के पार्टी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर बाद तीन बजे होगी.

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने की सूचना दी गई है. इस बैठक में नए सीएम के नाम पर चर्चा हो सकती है.

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जोरदार अटकलों के बीच अपने तीन दिन के दिल्ली दौर से लौटे तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली से आकर कई नई घोषणाएं की थी. हालांकि उन्होंने इस्तीफे के संबंध में कुछ भी नहीं कहा था.

घोषणाओं के दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए परिवहन और पर्यटन आदि क्षेत्रों के लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और उन्हें लगभग 2000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित युवाओं को रोजगार देने के लिए छह माह में 20,000 रिक्तियां भरने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह यह घोषणा पहले ही करना चाहते थे लेकिन तीन दिन दिल्ली में रहने के कारण अब कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में हल्की बारिश होने से मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत
Next: ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने मचाई तबाही

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.