Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार को चेताया
  • देश
  • मुख्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार को चेताया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (8)

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद गुरुवार को सूबे के सिवान जिला पहुंचे. सिवान जिला परिषद में उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कोरोना, बाढ़ और विकास कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि और तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक खत्म होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की. कोरोना की तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी चल रही है.

मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता से लेकर मेडिकल कॉलेजों में वार्ड बनाने की व्यवस्था, पारा मेडिकल स्टाफ की बहाली, एएनएम की बहाली आदि कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. राज्य सरकार तीसरी लहर के आने की आशंका को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा जहां तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के बारे में चर्चा है, तो अभी राज्य से 100 से अधिक सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर के लैब में भेजे गए हैं. बिहार में अभी तक डेल्टा प्लस का कोई केस सामने नहीं आया है. ऐसी कोई भी जानकारी यदि आएगी तो फिर उसके अनुरूप काम किया जाएगा

उन्होंने कहा देश के दूसरे राज्यों में केस हैं, इसलिए बिहार में वैसे कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिनका सीटी स्कोर 25 से नीचे होता है, उनका सैंपल भुनेश्वर भेजा जा रहा है. ताकि वहां जांच हो सके.

जांच इसलिए की जा रही है ताकि अगर कोई एक भी मरीज चिन्हित हो जाए तो उसी अनुरूप सारी व्यवस्था की जाए. लेकिन बिहार में अभी तक एक भी ऐसा मरीज चिन्हित नहीं हुआ है. देश के कुछ राज्यों में मामले हैं, जिसको लेकर हम लोग अलर्ट मोड पर हैं और सभी लोग काम कर रहे हैं.

Post navigation

Previous: बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत
Next: राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कोविड-19 की महामारी के बावजूद मिशन रोजगार के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.