Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश में आये कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले। …
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में आये कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (8)

भारत में कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है. हर दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं 12 दिनों बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा इतना ज्यादा आया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए और 1206 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 26 जून को 1258 संक्रमितों की जान गई थी. वहीं पिछले 24 घंटे में 45,254 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3694 एक्टिव केस कम हो गए.

ये लगातार 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए. कोरोना एक्टिव केस अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. वर्तमान में 4 लाख 55 हजार 33 एक्टिव मामले हैं

और अब तक कुल 4 लाख 7 हजार 145 मौतें हुई हैं. अब तक कुल 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538 लोग ठीक हो चुके हैं. महामारी की शुरुआत से अब तक कुल तीन करोड़ 7 लाख 95 हजार 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 9 जुलाई तक देशभर में 37 करोड़ 21 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 55 हजार 802 टीके लगाए गए.

वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है

  • महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 8,992 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई. अभी तक कुल 61,40,968 लोगों के संक्रमित होने और 1,25,034 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.
  • पंजाब में संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5,97,347 हो गयी. आठ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16,168 हो गयी है.
  • उत्तर प्रदेश में कोविड से कल 13 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए. बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,689 हो गई है. कुल संक्रमितों की संख्या 17,07,127 है.
  • गुजरात में कोविड के 56 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,073 हो गई. कोविड के कुल मामले बढ़कर 8,24,147 हो गए.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,90,125 पहुंच गयी. कल एक व्यक्ति की मौत हुई. मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,024 हो गयी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: त्रिपुरा में 90 से अधिक डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने से मचा हड़कंप। ….
Next: दिल्ली वालो को करना होगा अभी और बारिश का इंतेजार लगभग 13 दिन के बाद आएगा मानसून

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.