Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति में शनिवार सुबह हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा
  • देश

राजनीति में शनिवार सुबह हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
khjufgyu

 महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में शनिवार सुबह हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. जहां कांग्रेस (Congress), एनसीपी (NCP), शिवसेना (Shiv Sen) जहां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं वहीं बीजेपी और अजित पवार भी अपनी रणनीति बना रहे हैं.

राज्य की राजनीतिक लड़ाई सुप्रीम तक पहुंच गई है.  महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अचानक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुबह 11.30 बजे सुनवाई करेगी.

गौरतलब है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह आठ बजे बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बागी भतीजे अजीत पवार ने भी उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू.

24 नवम्बर 2019, 11:30 बजे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, ‘कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के पास बहुमत का आंकड़ा है. हमारे विधायक सुरक्षित हैं और हमारे साथ हैं.’

24 नवम्बर 2019, 11:27 बजे

NCP चीफ शरद पवार पार्टी विधायकों से मिलने पवाई रैनेसांस होटल पहुंचे.

24 नवम्बर 2019, 11:07 बजे

NCP नेता नवाब मलिक ने कहा, ‘आज शाम तक सभी विधायक हमारे पास वापस लौट आएंगे. फडणवीस जी बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे. हम उनकी इस्तीफे की मांग करते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा
Next: ‘अचूक’ पूजा के बाद पंडितों ने देवेंद्र फडणवीस को मां बगलामुखी की तस्वीर भी भेंट की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 24 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 24 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.