Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार शिरिषा बांदला
  • देश
  • मुख्य समाचार

अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार शिरिषा बांदला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजीनियर 34 वर्षीय शिरिषा बांदला आज रविवार को अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी. आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली

वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष तक का सफर करेंगी. कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद शीरिषा अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की महिला बन जाएंगी.

आज शीरिषा बांदला स्पेस के लिए रवाना होगीं. एयरक्राफ्ट से वर्जिन गेलेक्टिक अपने रॉकेट शिप को लॉन्च करेगा. यह लगभग 55 मील की ऊंचाई तक पहुंचेगा. अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक भी रॉकेट पर सवार होंगे.

I am so incredibly honored to be a part of the amazing crew of #Unity22, and to be a part of a company whose mission is to make space available to all. https://t.co/sPrYy1styc

— Sirisha Bandla (@SirishaBandla) July 2, 2021

इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. शीरिषा ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा मैं यूनिटी 22 क्रू और उस कंपनी का हिस्सा होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसका मिशन सभी के लिए अंतरिक्ष को सुगम बनाना

इससे पहले स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन ने इस यात्रा की घोषणा की थी. उन्होंने ट्वीट किया मैं हमेशा से सपने देखने वाला रहा हूं. मेरी मां ने मुझे कभी हार न मानने की शिक्षा दी. अब उस सपने को हकीकत में बदलने का समय आ गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किम कर्दशियां ने पर्पल बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़
Next: उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ पर सरकार सख्त

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.