Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ पर सरकार सख्त
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ पर सरकार सख्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की गति अब धीरे धीरे कम हो रही है. लोग अब कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों द्वारा हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए

कदमों की समीक्षा की है. बैठक के दौरान, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोरोना की स्थिति पर बात की. इस दौरान केंद्र ने राज्यों को कोरोना से जुड़ीं 5 फोल्ड स्ट्रेटेजीज को फॉलो करने के निर्देश दिए हैं.

बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने विशेष जोर देते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को अपनी ओर से पहल करते हुए लोगों द्वारा मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अन्य प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए.

बैठक के दौरान केंद्र की ओर से कहा गया ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर में गिरावट वैरिएबल स्टेज पर है. जहां ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट में कमी दर्ज की जा रही है, वहीं, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. यह एक चिंता की बात है.

केंद्र सरकार की ओर से राज्यों से फाइव-फोल्ड स्ट्रैटेजी- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने 29 जून को इसके संबंध में आदेश भी जारी किया था.

Post navigation

Previous: अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार शिरिषा बांदला
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट, उन्नाव, प्रयागराज, फिरोजाबाद, कौशाम्बी, कानपुर नगर, कानपुर देहात में आकाशीय बिजली तथा गाजीपुर, फिरोजाबाद एवं बलिया में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.