Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना मंत्रिमंडल का किया विस्तार
  • चंडीगढ़
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

पंजाब : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना मंत्रिमंडल का किया विस्तार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया है. मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली. 15 मंत्रियों में आठ पुराने चेहरे हैं जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे.

इस मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी गई है. मुख्यमंत्री चन्नी और उनकी कैबिनेट को मिलकर राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी है और उस जंग को जीतना है.

जिन्हें चन्नी सरकार में मंत्री बनने का मौता नहीं मिला वह थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं. मंत्री पद जाने के बाद दो पूर्व मंत्रियों ने मीडिया के जरिए पार्टी हाईकमान के सामने अपनी बात रखी. इन पूर्व मंत्रियों के बयान के बाद पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कई लोगों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी.

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, राणा गुरमीत सोढ़ी और सुंदर श्याम अरोड़ को भी मंत्री पद नहीं दिया गया. चन्नी कैबिनेट की शपथ के बाद बलबीर सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाईकमान से सवाल पूछा और नाराजगी का कारण जानना चाहा.

पंजाब मंत्रिमंडल में रणदीप सिंह नाभा, परगट सिंह, राजकुमार वेरका, संगत सिंह, अमरिंदर राजा, गुरकीरत कोटली और राणा गुरजीत सिंह के रूप में नए चेहरों को जगह मिली है.

तो वहीं मनप्रीत बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखविंदर सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला और भारत भूषण आशु को दोबारा मंत्री पद से नवाजा गया है.

अब चूंकि कुछ ही महीनों बाद पंजाब में चुनाव होने हैं, और कहा ये जा रहा है कि चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा, तो ज़ाहिर सी बात है फिलहाल पंजाब सरकार की

पूरी कैबिनेट नाइट वॉचमैन की भूमिका में ही रहेगी, अब देखना ये होगा कि नाइट वॉचमैन वाली सरकार सिद्धू के लिए मैच जिताने वाला रिजल्ट देगी, या फिर उन्हें कही हिट विकेट आउट करा देगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नक्सली समस्या से निपटने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर गृह मंत्री ने की बैठक
Next: मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘टूरिज्म कार्निवाल’ को सम्बोधित किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.