Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 18 हजार 795 नए मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 18 हजार 795 नए मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

देश में अब रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हो रही है. अब सिर्फ दक्षिण राज्य केरल से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं, 179 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 201 दिनों बाद कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 26 हजार 30 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 29 लाख 58 हजार 2 हो गई है.

वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 2 लाख 92 हजार 206 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 36 लाख 97 हजार 581 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 47 हजार 373 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में कल एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, “देश को बधाई, हमने एक करोड़ और कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर चोट किया. 5वीं बार 1 करोड़ से ज्यादा टीकों का रिकॉर्ड हासिल किया.” देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 86 करोड़ को पार कर गया है.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 699 नए मामले सामने आए है. वहीं 58 लोगों की मौत हो गई. केरल में कल 17 हजार 763 लोग ठीक भी हुए हैं.

राज्य में सक्रिय मामले: 1 लाख 57 हजार 158
कुल रिकवरी: 44 लाख 59 हजार 193
कुल मौतें: 24 हजार 661

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब है गज लक्ष्मी व्रत और क्या है इस व्रत का महत्व ?
Next: देश की राजधानी दिल्ली में आये कोरोना के सिर्फ 366 मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.