Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश की राजधानी दिल्ली में आये कोरोना के सिर्फ 366 मामले
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश की राजधानी दिल्ली में आये कोरोना के सिर्फ 366 मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन महीनों से रोजाना 100 से कम कोरोना वायरस के मामले दर्ज हो रहे हैं. वर्तमान में दिल्ली में सिर्फ 366 एक्टिव केस हैं यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है.

राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 32 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि महामारी से किसी की मौत नहीं हुई. यहां समझिए दिल्ली में कोरोना के आंकड़े.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर 0.06 फीसदी है. दिल्ली में सितंबर के महीने में अब तक केवल तीन मरीजों की मौत हुई है. संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 14,38,746 हो गए हैं.

यहां अबतक 14.13 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 25,085 मरीजों की मौत हो चुकी है. विभाग ने बताया कि अभी दिल्ली में 366 मरीज उपचाराधीन हैं.

दिल्ली में आखिरी बार 100 से ज्यादा केस इसी साल 28 जून को दर्ज हुए थे. तब 101 केस सामने आए थे. वहीं, इससे पहले 15 अप्रैल से लेकर 31 मई तक दिल्ली में कोरोना के 6.4 लाख केस दर्ज किए गए थे.

यानी हर दिन करीब 13 हजार 600 मामले सामने आ रहे थे. दिल्ली में अप्रैल महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा 28000 मामले दर्ज किए गए थे, जो देश में किसी भी शहर में सबसे ज्यादा थे.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन महीनों में कोरोना के कुल 4 हजार 753 मामले सामने आए हैं. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो दिनों से कोरोना के 450 से कम केस दर्ज हो रहे हैं.

16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत से लेकर अब तक दिल्ली में 1.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है और लगभग 55 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 18 हजार 795 नए मामले सामने
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की दी शुभकामनाएं आज अपना कामकाज संभालेंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.