Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बाराबंकी तथा सीतापुर का भ्रमण करेंगे साथ ही मिशन शक्ति के अन्तर्गत ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बाराबंकी तथा सीतापुर का भ्रमण करेंगे साथ ही मिशन शक्ति के अन्तर्गत ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 29 सितम्बर, 2021 को यहां मिशन शक्ति के अन्तर्गत ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के विशेष आवरण तथा विशेष विरूपण का विमोचन भी किया जाएगा।
‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों मेें प्रति जनपद 1,000 महिलाओं का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम तथा 03 दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। 75,000 महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कल सम्बन्धित जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद के सम्बन्ध में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से एक विशेष कवर तथा विशेष विरूपण का अनावरण एवं विमोचन किया जाएगा। इस प्रकार, एक ही दिवस और समय पर प्रदेश में 75 विशेष आवरण जारी किए जाएंगे। यह सभी आवरण देश के विभिन्न डाक घरों में भेजे जाएंगे, जिससे प्रदेश के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों को व्यापक राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 29 सितम्बर, 2021 को जनपद बाराबंकी तथा सीतापुर का भ्रमण करेंगे। जनपद बाराबंकी भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री जी 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जी स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में जनपद बाराबंकी में ब्रिटानिया इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट एवं बेकरी उत्पाद इकाई का निर्माण कार्य भी सम्मिलित है।
जनपद सीतापुर भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी 484.41 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वे लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित किया
Next: जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.