Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर का करेंगे दौरा कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर का करेंगे दौरा कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ताधारी बीजेपी एक बार फिर चुनाव में जीत के लिए तमाम कोशिशे कर रही है. जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर का तूफानी दौरा कर रहे हैं. सीएम योगी अलग-अलग जिलों में जाकर कई परियोजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम आज यूपी के दो और जिलों का दौरा करने वाले हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी और सीतापुर का दौरा करेंगे. सीएम योगी इन दोनों जिलों के लोगों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सीएम योगी सबसे पहले बाराबंकी का दौरा करेंगे.

योगी बाराबंकी के रामनगर और कुर्सी विधानसभा में 148.85 करोड़ की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 340 करोड़ की खाद्य प्रसंस्करण उत्पादन इकाई का शिलान्यास भी करेंगे. साथ ही वे लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी बांटेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉवेज में उनकी एक जनसभा का भी कार्यक्रम है.

बाराबंकी के बाद योगी का काफिला सीतापुर जाएगा. योगी यहां 484.41 करोड़ की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे सिधौली में गांधी स्कूल में दोपहर 2 बजे एक जनसभा करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद मनीष तिवारी ने साधा सिद्धू पर निशाना
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर नगर तथा जनपद उन्नाव का करेंगे भ्रमण ,बाराबंकी में परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.