Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की हुई करीब 45 मिनट तक मुलाकात
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की हुई करीब 45 मिनट तक मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

पंजाब में सियासी बवाल के बीच कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इस मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी ने कैप्टन को दो विकल्प दिए हैं. जानिए ये दो विकल्प कौनसे हैं.

पहला विकल्प- बीजेपी ने पार्टी में शामिल होने या नहीं होना का फैसला कैप्टन पर छोड़ दिया है.
दूसरा विकल्प- पंजाब में बीजेपी अलग से कैप्टन अमरिंदर को सपोर्ट कर सकती है.
बता दें कि कल अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई. अमित शाह के बाद कैप्टन अमरिंदर अब जेपी नड्डा से मिल सकते हैं. ऐसी अटकलें हैं कि कैप्टन को बीजेपी राज्यसभा के रास्ते केंद्र में मंत्री बना सकती है. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री बनने का ऑफर भी मिल सकता है.

सूत्रों ने बताया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए परनीत कौर का नाम सामने आ रहा है. परनीत कौर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. परनीत पंजाब के पटियाला से लोकसभा सांसद भी हैं. सूत्रों ने बताया है कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद आलाकमान उन्हें मनाने के मूड में नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी नेतृत्व के सामने अभी 3-4 नामों के विकल्प हैं. राहुल और प्रियंका दोनों सिद्धू के व्यवहार से नाराज हैं. प्रियंका गांधी के सलाहकार विभाकर शास्त्री ने तो सिद्धू को पार्टी से निकालने तक की मांग कर दी है.फिलहाल सिद्धू और हाईकमान के बीच कोई बात नहीं हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने बांदे सपा की तारीफो के पुल
Next: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक इलाके में सीएनजी लीकेज होने से मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.