Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चारधाम यात्रा को लेकर 2 अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा अभियान
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चारधाम यात्रा को लेकर 2 अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा अभियान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

चारधाम यात्रा में ई-पास की बाध्यता को खत्म करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में आगामी 2 अक्टूबर को श्री बदरीश संघर्ष समिति पूरे धाम में विरोध स्वरूप बदरीनाथ धाम बन्द करेगी.

वहीं, प्रदेश सरकार पर ई पास को पूरी तरह बंद कर लाखों करोड़ों नारायण भक्तों के लिए भगवान बदरीनाथ के कपाट दर्शनों के लिए बिना रोकटोक खोलने की मांग के साथ सभी भक्तों को दर्शनों की अनुमति के लिए प्रदर्शन करेगी. यह निर्णय बदरीनाथ धाम में एक बैठक के दौरान लिया गया.

समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता का कहना है कि, धाम में प्रति दिन करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों के रहने खाने की सुविधा है, लेकिन ई पास की बाध्यता के कारण 1000 यात्री भी पूरे नहीं आ पा रहे हैं.

धाम में जो आ रहे हैं, उनमें महज कुछ ही रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम में रुक रहे और अन्य वापस लौट रहे हैं. ऐसे में सारे होटल, ढाबा कारोबारी खाली हाथ बैठे हुए हैं. सरकार अगर जल्दी इस व्यवस्था को सही नहीं करेगी तो दो तारीख से फिर समिति प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही है.

बता दें कि, चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से देश के विभिन्न कोनों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जिन यात्रियों के ई-पास बन चुके हैं, उन्हें तो सरलता से बाबा केदार के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन जिनके पास ई-पास नहीं हैं वो केदारघाटी पहुंचकर परेशान हो रहे हैं.

उन्हें यह लग रहा है कि यहां पहुंचकर स्थानीय प्रशासन उनकी मदद करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. वो यहां आकर परेशान हो रहे हैं और सड़कों पर हल्ला मचा रहे हैं.

ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखकर केदारघाटी के व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों एवं मजदूरों में आक्रोश बना हुआ है. अब तक बिना ई-पास के केदारघाटी पहुंचे हजारों तीर्थ यात्रियों को वापस लौटा दिया गया है.

Post navigation

Previous: आइये जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन जाने आज का राशिफल
Next: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं शिवपाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.