Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं शिवपाल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं शिवपाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हर दिन नए सियासी समीकरण देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के घर पर AIMIM प्रमुख असउद्दीन ओवैसी,

भागीदारी संकल्प मोर्चा के ओमप्रकाश राजभर और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की जो बैठक हुई उसके बाद सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि शायद आने वाले चुनाव में यह चारों एक मंच पर आकर साथ चुनाव लड़ने की घोषणा जल्द कर दें. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इन नेताओं की मुलाकात हुई हो,

इससे पहले इसी महीने शिवपाल यादव और असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात उन्हीं के आवास पर हो चुकी है. इस मुलाकात को लेकर अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि शिवपाल यादव कई बार यह कह चुके हैं कि उन्हें अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है.

अभी हाल ही में शिवपाल यादव ने इटावा में बयान दिया कि उनकी तरफ से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तमाम प्रयास कर लिए गए हैं और अब उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है.

यानी एक तरफ शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ जाने को आतुर दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक और विकल्प भी उन्होंने खोल कर रखा है. इस विकल्प में उनके साथ वो लोग हैं जो लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं.

शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि सपा के साथ गठबंधन करने के लिए उनकी पार्टी प्रसपा अब सपा के जवाब का इंतजार कर रही है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर 11 अक्टूबर तक अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं मिलेगा तो फिर अपने कार्यक्रमों को वो आगे बढ़ाएंगे.

दरअसल 12 अक्टूबर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा वृंदावन मथुरा से शुरू होने जा रही है. वहीं गुरुवार को शिवपाल यादव की राजा भैया से हुई मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अब कौन किसे भाएगा और कौन किसका साथ निभाएगा इसका पता भी जल्द चल जाएगा.

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा को लेकर 2 अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा अभियान
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.