Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को रहेगा स्थगित जाने वजह ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

राजधानी लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को रहेगा स्थगित जाने वजह ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर लगने वाले जनता दर्शन में लोग बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचते है. सीएम योगी के सरकारी आवास पर लगने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को स्थगित कर दिया गया है.

रविवार को यूपी के सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने ये जानकारी दी. बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित होने वाला ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 5 अक्टूबर, 2021 को स्थगित रहेगा. वहीं अगले दिन ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ पूर्ववत संचालित होगा.

बता दें कि कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर रोज लगने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था, चूंकि अब सीएम योगी के यूपी मॉडल के कारण संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.

इसलिए कोरोना की गाइडलाइन के तहत आज से दुबारा मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन में आए एक-एक फरियादियों से मिल कर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हैं.

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को जिलों में प्रतिदिन 2 घण्टे (सुबह 10 से 12) बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम करने के आदेश दिए हैं. आज खुद जिलाधिकारियों की रियलिटी जानने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा फोन किया गया था.

वहीं पुलिस विभाग की स्थिति जानने के लिए अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी कार्यालय, व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय से फोन किया गया. यही नहीं दो बार स्थिति चेक की गई. पहली बार सुबह साढ़े 9 बजे, दूसरी बार 10 बजे के बाद बेसिक फोन के माध्यम से अधिकारियों की लोकेशन जारी गई.

इसमें शामली सहित करीब 16 जिलों के पुलिस कप्तान लोकेशन पर नहीं मिले. वहीं बांदा, प्रतापगढ़ जिलों के डीएम फोन पर नहीं मिले. जानकारी के अनुसार अब गैरहाजिर डीएम/पुलिस कप्तान को नोटिस जारी किया जा रहा है. इनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा कि आखिर मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है?

Post navigation

Previous: सूर्य देव के नियमित पूजन से आती है जीवन में शांति और खुशहाली
Next: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी से टला खतरा मिली बड़ी जीत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.