Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में हुई नगर निगम की बैठक में लिए कई अहम फैसले मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ में हुई नगर निगम की बैठक में लिए कई अहम फैसले मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (12)

मथुरा के बाद अब लखनऊ में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं यहां नानवेज रेस्तरां को बंद करने का भी आदेश जारी किया गया है। यूपी चुनाव के नजदीक आते ही योगी सरकार के बाद अब नगर निगम भी कड़े फैसले जारी कर रहा है।

लखनऊ में हुई नगर निगम की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। नगर निगम की बैठक में कई वार्ड के नाम बदलने से लेकर पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को दुकानें परमानेंट आवंटिक करने तक फैसले हुए हैं।

लखनऊ नगर निगम की बैठक में फैसला लिया गया है कि शहर के सभी धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के आसपास से मांस, मछली की दुकानें हटाई जाएंगी। साथ ही मांसाहारी रेस्टोरेंट भी बंद कराए जाएंगे।

यह महत्वपूर्ण निर्णय महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने राजधानी के आठ वार्डों का नाम बदल दिया है।

नगर निगम अपने दो बाजार चारबाग का गुरुनानक मार्केट तथा अमीनाबाद का मोहन मार्केट बेचेगा। राजधानी में चलने वाले ऑटो, टेंपो व बस मालिकों तथा अन्य व्यवसायियों को लाइसेंस शुल्क देना होगा। हनुमान सेतु के पुराने मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

महापौर ने बताया कि विद्यावती द्वितीय वार्ड का नाम बदलकर परशुराम वार्ड किया गया है। विद्यावती प्रथम वार्ड का नाम माधवनगर वार्ड, हैदरगंज द्वितीय वार्ड का बुद्धेश्वर वार्ड, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड का महर्षि नगर वार्ड, फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड का नाम डॉ. केशव नगर वार्ड,

फैजुल्लागंज चतुर्थ का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, अयोध्यादास द्वितीय का नाम पंडित राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड तथा जानकीपुरम प्रथम वार्ड का नाम भाऊराव देवरस वार्ड किया गया है।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में धार्मिक स्थलों के आसपास चल रही मांस मछली की दुकानों को हटाने का निर्णय लिया गया। मांसाहारी रेस्टोरेंट भी हटाये जाएंगे।

इसके लिए डीएम लखनऊ को पत्र लिखने का फैसला हुआ। हनुमान सेतु का पुराना मंदिर जींर्ण शीर्ण अवस्था में है। कार्यकारणी ने इस मंदिर के भी कायाकल्प का निर्णय लिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी से टला खतरा मिली बड़ी जीत
Next: हरियाणा में आज से होगी शुरू धान की खरीद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.