Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तुलसी के पौधे को माना जाता है बहुत ही पवित्र दरिद्रता और दुर्भाग्य को करती है दूर
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

तुलसी के पौधे को माना जाता है बहुत ही पवित्र दरिद्रता और दुर्भाग्य को करती है दूर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि तुलसी के जड़ों के पास भगवान विष्णु खुद शालिग्राम के रूप में निवास करते हैं. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है

उस घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में खुशियों का वास होता है. साथ ही उस घर में माता तुलसी जी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है. तु़लसी का पौधा शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है और शरीर को निरोग रखता है.

मान्यता है कि तुलसी के पत्ते को खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से शरीर दूर रहता है. मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने

पर नियमित रूप से उसकी पूजा की जानी चाहिए. शाम को तुलसी के आगे दीपक जलाना चाहिए. इतना ही नहीं, कहते हैं कि घर में तुलसी का पौधा होने से दरिद्रता और दुर्भाग्य कभी नहीं आता.

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहते हैं घर में जहां तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और शंकर का निवास होता है.

कहते हैं कि अगर तुलसी के पौधे को छूकर इस खास मंत्र का जाप किया जाए, तो आप मनचाहा फल पा सकते हैं. आइए जानते हैं इस खास तुलसी मंत्र के बारे में और मंत्र का जाप कैसे करें.

तुलसी मंत्र

‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते’

कहते हैं इस मंत्र का जाप नियमित रूप से तुलसी के पत्ते या पौधे को छूते हुए करना चाहिए. इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं.

-कहते हैं कि तुलसी मंत्र का जाप करने से पहले अपने ईष्टदेव की पूजा जरूर करें. इसके बाद ही तुलसी मंत्र का जाप करना चाहिए.

-तुलसी मंत्र का जाप करने से पहले तुलसी को प्रणाम करें और पौधे में शुद्ध जल अर्पित करें.

-इसके बाद तुलसी जी का श्रृंगार करें. श्रृंगार में हल्दी और सिंदूर चढ़ाएं.

-इसके बाद तुलसी जी के आगे घी का दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं.

-फिर उनकी 7 बार परिक्रमा करें और ऊपर बताएं गए मंत्र का जाप करें.

-इसके बाद तुलसी जी को छूकर अपनी सभी मनोकामनाएं बोल दें

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमवार को करें महाकाल की विधि-विधान से उपासना सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Next: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिलेश के घर के बाहर पुलिस की एक गाड़ी में लगाई गई आग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.