Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस साल शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही 07 अक्टूबर से जाने शुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

इस साल शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही 07 अक्टूबर से जाने शुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 07 अक्टूबर यानी गुरुवार से होने जा रही है. महालया अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. बता दें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है.

यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है. नवरात्रि का समापन इस साल 15 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा. इसी दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा. नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों की उपासना की जाती है. विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाती है.

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्यौहार की धूम रहती है. गुजरात में जहां नवरात्रि में गरबों का रिवाज है तो वहीं बंगाल में सिंदूर खेला काफी प्रसिद्ध है. नवरात्रि के दिनों में बंगाल की रौनक देखते ही बनती है.

यहां घरों से लेकर मंदिरों तक मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देती है. नवरात्रि के हर दिन मां के एक स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है. हम आपको बताते हैं कि 07 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ से लेकर 15 अक्टूबर को समापन के दिन तक किस तरह मां की उपासना की जाएगी.

नवरात्रि (पहला दिन) – 07 अक्टूबर (गुरुवार) – मां शैलपुत्री पूजा (घट-स्थापना)
नवरात्रि (दूसरा दिन) – 08 अक्टूबर (शुक्रवार) – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि (तीसरा दिन) – 09 अक्टूबर (शनिवार) – मां चंद्रघंटा पूजा
नवरात्रि (चौथा दिन) – 10 अक्टूबर (रविवार) – मां स्कंदमाता
नवरात्रि (पांचवा दिन) – 11 अक्टूबर (सोमवार) – मां कात्यायनी
नवरात्रि (छठवां दिन) – 12 अक्टूबर (मंगलवार) – मां कालरात्रि
नवरात्रि (सातवां दिन) – 13 अक्टूबर (बुधवार) – मां महागौरी
नवरात्रि (आठवां दिन) – 14 अक्टूबर (गुरुवार) – मां सिद्धिरात्रि
नवरात्रि (नौवां दिन) – 15 अक्टूबर (शुक्रवार) – नवरात्रि पारण/ दुर्गा विसर्जन, दशहरा

नवरात्रि महापर्व में मां दुर्गा की अपार कृपा बरसती है, लेकिन इसे पाने के लिए भक्तों को कठोर तप करना पड़ता है. नवरात्र के इन नौ दिनों में सख्त नियमों का पालन करने पर ही मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आप भी माता की उपासना के दौरान सभी नियमों का पालन करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तरीके से अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.