Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना को साहस, कर्मठता और पेशेवर रवैए का पर्याय बताते हुए कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने में इनका योगदान बेजोड़ है.

बता दें कि, 89 साल पहले आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “वायुसेना दिवस के मौके पर हमारे योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं. भारतीय वायुसेना साहसम कर्मठता और पेशेवर रवैए का जीता जागता उदाहरण है.

Greetings to our air warriors and their families on Air Force Day. The Indian Air Force is synonymous with courage, diligence and professionalism. They have distinguished themselves in defending the country and through their humanitarian spirit in times of challenges. pic.twitter.com/UbMSOK3agP

— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2021

चुनौतीपूर्ण हालात में एयरफोर्स ने कई बार देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की है. अपनी मानवतावादी स्पिरिट से इन्होंने खुद की अपनी एक अलग पहचान बनाई है.”केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने वायुसेना दिवस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Koo पर रिजिजु ने पोस्ट किया, “वायुसेना दिवस के मौके पर मैं सेना के जांबाज और उनके परिवार के सदस्यों को अपनी शुभकामना देता हूं. भारत की रक्षा में उनके साहस और जज्बे पर पूरे देश को नाज है.”

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आज वायुसेना दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर भारतीय वायुसेना के चीफ और तीनों सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहते हैं. हिंडन एयरबेस पर देश के पुराने और अत्याधुनिक विमानों के साथ भारतीय वायुसेना के जवान हैरतअंगेज करतब दिखा कर एयर शो का प्रदर्शन करते हैं.

भारतीय वायुसेना ने 1948, 1965, 1971 और 1999 में पाकिस्तान के साथ युद्ध और साल 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना अहम ऑपरेशन में भी शामिल होती रहती है. जिसमें ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और बालाकोट एयर स्ट्राइक शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 21 हजार से जयादा मामले सामने
Next: सेंट्रल रेलवे जोन ने मुंबई के कई स्टेशनों पर प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दामो को बढ़ाने का लिया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.