Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोलकाता टेस्ट में इशांत शर्मा के बाद उमेश यादव ने भी पांच विकेट हॉल हासिल किया.
  • खेल

कोलकाता टेस्ट में इशांत शर्मा के बाद उमेश यादव ने भी पांच विकेट हॉल हासिल किया.

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
8uh8h8h

कोलकाता में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच हुए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रन से हराकर इतिहास रच दिया. यह पहली बार हुआ की किसी टीम ने लगातार चार टेस्ट मैचों में एक पारी के अंतर से जीत दर्ज की. कोलकता में जहां पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए वहीं दूसरी पारी में उमेश यादव ने पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की.

उमेश का पंजा
उमेश यादव ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे और मैच के दूसरे दिन जब बांग्लादेश के छह विकेट गिरे थे, उस समय तक उमेश केवल दो ही विकेट ले सके थे. तीसरे दिन उमेश ने बांग्लादेश के आखिरी तीन विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए और भारत के पहले डे-नाइट मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए थे. उमेश के अलावा इशांत शर्मा ने भी यह रिकॉर्ड साझा किया है. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे.

मैच में छाए भारतीय पेसर्स
इस मैच में भारतीय पेसर्स ने 19 विकेट लिए और भारत में एक मैच में पेसर्स की ओर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया. इससे पहले टीम इंडिया के पेसर्स ने 2017-18 में कोलकाता में ही श्रीलंका के खिलाफ 17 विकेट लिए थे. वहीं टीम इंडिया के पेसर्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ है जो उसने 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 विकेट लेकर बनाया था.

इशांत भी छाए रहे इस मैच में
इशांत शर्मा बांग्लादेश की पहली पारी में पांच विकेट लिए और दूसरी पारी में शुरुआती झटके देते हुए कुल चार विकेट भी लिए. इस मैच में ईशांत के नाम कुल 9 विकेट रहे तो वहीं उमेश के नाम भी 8 विकेट रहे. इशांत पिंक बॉल टेस्ट में पांच विकेट हॉल हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जमाया
Next: मन-मुताबिक किरदार पाने के लिए नवाजुद्दीन को 12 साल संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा.

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.