Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महागठबंधन हिस्सा आरजेडी और कांग्रेस के बीच जारी खींचतानी के बीच RJD को मिला वाम दलों का साथ
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

महागठबंधन हिस्सा आरजेडी और कांग्रेस के बीच जारी खींचतानी के बीच RJD को मिला वाम दलों का साथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

बिहार के दो विधानसभा सीटों पर इसी महीने के अंत में चुनाव होना है. उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एनडीए के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. महागठबंधन के भी उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है.

लेकिन महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है. एक तरफ जहां आरजेडी द्वारा दोनों सीटों पर दिए गए उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. वहीं, गठबंधन का हिस्सा होते हुए कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

महागठबंधन का हिस्सा आरजेडी और कांग्रेस के बीच जारी इस खींचतान ने गठबंधन के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. इधर, गठबंधन के घटक दलों में जारी खींचतान के बीच आरजेडी को वाम दलों का साथ मिला है. महागठबंधन का हिस्सा सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) ने आगामी उपचुनाव में आरजेडी समर्थन करने का फैसला लिया है.

सीपीआई (एम) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर कहा, ” बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीपीआई(एम) ने आरजेडी के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है. पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार ने बिहार की जनता और

पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है.” पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडेय ने भी आरजेडी उम्मीदवारों को अपना समर्थन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है.

इधर, सीपीआई (एमएल) ने ट्वीट कर कहा, ” विधानसभा उपचुनाव में भाकपा (माले) ने कुशेश्वरस्थान व तारापुर में आरजेडी को समर्थन देने का निर्णय किया है.” माले राज्य सचिव कुणाल ने यह भी बताया कि राजद द्वारा उक्त दोनों सीटों पर किए जाने वाले नामांकन में भी पार्टी नेता शामिल होंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया भर में शहरों का तापमान तेज धूप और गर्मी से बढ़ा जाने टॉप-10 शहरों की लिस्ट में कौन है शामिल
Next: टेस्ट-टीका में यूपी ने फिर बनाया रिकॉर्ड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.