Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 19 हजार 740 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 19 हजार 740 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद अब घटने लगे हैं. देश में आज लगातार दूसरी बार कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 740 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 248 लोगों की मौत हो गई. कल देश में 21 हजार 257 मामले दर्ज हुए थे. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 23 हजार 70 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 36 हजार 643 हो गए हैं.

देश में अबतक तीन करोड़ 32 लाख 48 हजार 871 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में अबतक कोरोना से चार लाख 50 हजार 375 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 79 लाख 12 हजार 202 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323 हो गया है.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10 हजार 944 नए मामले सामने आए है.

वहीं, 120 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 26 हजार 72 हो गई है. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 16 हजार 645 है. जबकि अबतक 46 हजार 31 हजार 303 लोग ठीक हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस तरह करे पूजा अर्चना होंगी सभी मनोकामना पूरी
Next: उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में करेंगी सफाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.