Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर पहुंचकर हवाई अड्डा का करेंगे उद्गाटन
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर पहुंचकर हवाई अड्डा का करेंगे उद्गाटन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर यूपी का दौरा कर सौगात देने वाले हैं. मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर का दौरा करेंगे. वे यहां पर अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान यहां जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति, 125 सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल और द्वीप राष्ट्र के बौद्ध तीर्थ यात्री यहां पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री सात हेक्टेयर के बड़वा फार्म से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों को कुशीनगर में रुक-कर तैयारियों का जायजा लेने को कहा है.

मुख्यमंत्री 12 या 13 अक्टूबर को कुशीनगर का दौरा कर सकते हैं. योगी ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान इस हवाईअड्डे पर जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति और श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचेगा

बैठक के दौरान कुशीनगर से सांसद विजय दुबे, देवरिया से सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा और अन्य विधायक भी मौजूद थे.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में करेंगी सफाई
Next: उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले में रहस्यमयी बुखार ने मचाया कोहराम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.