Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले में रहस्यमयी बुखार ने मचाया कोहराम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले में रहस्यमयी बुखार ने मचाया कोहराम

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

यूपी के बलरामपुर जिले में रहस्यमयी बुखार का कोहराम मचा हुआ है. बीते एक हफ्ते में इस बुखार ने सात मासूमों समेत 9 लोगों की जान ले ली है. गांव में बुखार से बड़ी संख्या में मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार से गांव में काम करना शुरू कर दिया है. उससे पहले यहां हो रही मौतों पर सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी शांत बैठे हुए थे.

शिवपुरा इलाके के मोतीपुर गांव मे रहस्यमयी बुखार से पिछले एक सप्ताह में 9 मौतें हो चुकी हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव का दौरा कर लोगों को जागरुक कर रही है और दवाएं बांट रही है. हालांकि, मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

गांव में साफ-सफाई न होने और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बीमारी अपना पैर लगातार पसार रही है. रहस्यमयी बुखार से हो रही मौतों को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है.

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. सीएमओ ने लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है और पीड़ितों को उचित राहत पहुचाने का भरोसा दिलाया है.

सीएमओ सुशील कुमार ने बताया कि अंधविश्वास के चलते कुछ ग्रामीण इसे देवी का प्रकोप बता कर झाड़फूंक के चक्कर मे पड़े हुए हैं. जिससे मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.

मौतों की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी प्रभावित गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर पहुंचकर हवाई अड्डा का करेंगे उद्गाटन
Next: कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित हुई एक जनसभा में मायावती ने विरोधी दलों को लिया आड़े हाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.