Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मिलती है मुक्ति
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मिलती है मुक्ति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में कहा जाता है कि अगर सोमवार को भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामना पूरी होती है.

शिव सदा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए.

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोले भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मान्यता है कि व्यक्ति को कोई भी कष्ट क्यों न हो भोलेनाथ की शरण में जाने से सबसे छुटकारा मिल जाता है.

सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल, दूध, भांग, शहद, केसर, दही, चंदन जैसी चीजें अर्पित की जाती हैं. भोलेनाथ की पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उन पर अर्पित करने वाली इन चीजों का अपना अलग महत्व है. आइए आपको बताते हैं कि सोमवार को शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करके आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं.

भोले नाथ जल से बहुत प्रसन्‍न होते हैं. ऐसे में सोमवार सुबह शिवालय में जाकर मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इससे मनुष्य का स्वभाव शांत होता है.

भारतीय शास्‍त्रों में बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताई गई है. उन्‍हें यह बहुत प्रिय है. अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कहते हैं कि शिव जी का प्रिय बेलपत्र गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकता है.

मान्यता है कि महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है. ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है. अगर आप भी दरिद्रता को दूर करना चा‍हते हैं तो सोमवार को शिवलिंग पर शक्‍कर जरूर चढ़ाएं.

कहते हैं कि शिव जी को दूध अर्पित करने से हेल्‍थ हमेशा अच्छी बनी रहती है. साथ ही लोग बीमारियाों से भी दूर रहते हैं. शिवजी को जल्द प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर सोमवार के दिन गाय का कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए. गाय का दूध शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है. मान्यता है कि शिव जी को शहद चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है.

भोलेनाथ को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं.

शिव जी को केसर भी काफी प्रिय है. कहते हैं कि अगर आप सोमवार को शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और विवाह संबंधित बाधाएं भी दूर होंगी. इसके अलावा शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है.

कहते हैं कि भगवान शंकर पर घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है. सोमवार को अपनी कमजोरी को दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर घी जरूर चढ़ाएं.

मान्यता है कि भगवान शिव को भांग चढ़ाने से कमियां और बुराइयां दूर होती हैं. शिव जी को भांग सबसे ज्यादा प्रिय है. आप शिवलिंग पर भांग का लेप या फिर भांग की पत्तियां चढ़ा सकते हैं. इससे जीवन से नेगेटिविटी दूर भागती है.

Post navigation

Previous: आज नवरात्रि में माँ दुर्गा के छठे रूप मां कात्यायनी देवी की जाने कथा
Next: देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.