Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बजरंगबली की पूजा करते वक्त इन बातों का रखे ध्यान होगी सभी मनोकामना पूर्ण
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

बजरंगबली की पूजा करते वक्त इन बातों का रखे ध्यान होगी सभी मनोकामना पूर्ण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

भक्तों के लिए अपने भगवान को याद करने और उनकी आराधना करने के लिए वैसे तो हर दिन ही समान होता है, लेकिन हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित किए गए हैं.

कहते हैं कि दिन विशेष पर उन भगवान का पूजन अर्चन करने पर विशेष फल प्राप्त होता है. मंगलवार का दिन भगवान राम के परमभक्त और पवन पुत्र बजरंगबली का दिन माना जाता है.

इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और उत्तम फल की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि बजरंगबली की जो भी भक्त मंगलवार को उपासना करता है तो उसके हनुमानजी सारे कष्ट हर लेते हैं.

कई बार दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर मंगलवार ही क्यों हनुमान जी का दिन विशेष है और इसी दिन क्यों उनकी पूजा होती है. अगर आपके मन में भी कभी ये सवाल आया है तो जानें कि आखिर ऐसा क्यों है और बजरंगबली की पूजा किस तरह की जानी चाहिए.

स्कंद पुराण के अनुसार मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था. इसी वजह से यह दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कठोर नियमपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं

और भक्तों की समस्त मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं. इतना ही नहीं भक्तों पर आने वाले संकटों को भी हनुमानजी हर लेते हैं. यही वजह है कि हनुमानजी का एक नाम संकटमोचन भी पड़ा.

हनुमानजी को मंगल ग्रह का नियंत्रक माना जाता है, इस वजह से भी मंगलवार को बाबा की पूजा करने का विधान है. इस दिन भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

– बजरंगबली की पूजा करते वक्त कठोर नियमों का पालन जरूरी है. इनमें सबसे पहला और प्रमुख नियम पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है.ॉ
– हनुमानजी की पूजा करते वक्त तन मन को शुद्ध रखें. पूजा के दौरान मन को भटकने से रोकें. मन शांत रख पूजा करें.
– ‘ऊॅं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करने पर विशेष फल मिलता है.
– हनुमानजी को लाल रंग पसंद है इसलिए इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. इस दिन काले और सफेद रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवरात्रि के सातवें दिन मां नवदुर्गा के सातवें स्वरुप मां कालरात्रि की जाने कथा
Next: देश में पिछले 24 घंटों में मिली कोरोना से 26 हजार लोगो को मुक्ति

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.