Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में मिली कोरोना से 26 हजार लोगो को मुक्ति
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में मिली कोरोना से 26 हजार लोगो को मुक्ति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद अब घटने लगे हैं. देश में आज लगातार दूसरी बार कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 181 लोगों की मौत हो गई. कल देश में 18 हजार 132 मामले दर्ज हुए थे. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 26 हजार 579 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 14 हजार 900 हो गए हैं.

देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 20 हजार 57 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में अबतक कोरोना से चार लाख 50 हजार 963 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 65 लाख 86 हजार 92 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 50 लाख 38 हजार 43 नमूनों का परीक्षण किया गया. इनमें से कल 11 लाख 81 हजार 766 नमूनों का परीक्षण किया गया.

बता दें कि अभी देश में बाकी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि अब मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है.

केरल में पिछले 24 घंटों में 6996 नए मामले सामने आएं. वहीं, 16 हजार 576 लोग ठीक हो गए. जबकि 84 मौतें हुई हैं. राज्य में अब संक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक लाख एक हजार 419 हो गई है. वहीं, अबतक 26 हजार 342 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अबतक 46 लाख 73 हजार 442 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बजरंगबली की पूजा करते वक्त इन बातों का रखे ध्यान होगी सभी मनोकामना पूर्ण
Next: बिजली संकट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऊर्चा मंत्री के साथ की अहम् बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.