Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकियों को किया ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकियों को किया ढेर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हमारे पांच जवानों की शहादत का बदला ले लिया है. यहां शोपियां में आज एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. इनमें से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जिसने बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी.

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि शोपियां मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं. फिलहाल दो आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस ने बताया है कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

बता दें कि कल अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद

सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

घाटी में आतंकी फिर से सिर उठा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार घाटी के अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं या फिर सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं. कल पुंछ के सूरनकोट एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी.

घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसके बाद सेना के एक JCO और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वह शहीद हो गए.

Two operations launched in Shopian this evening on a credible input. Encounter started at Tulran Shopian. 3-4 terrorists trapped. At Kheripora Shopian another operation launched & a contact expected soon. This is the 3rd encounter in last 24 hrs: J&K DGP Dilbagh Singh

(File pic) pic.twitter.com/JenbwsGytF

— ANI (@ANI) October 11, 2021

नायब सूबेदार जसविंदर सिंह(जेसीओ)- पंजाब के कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव के रहने वाले थे.
नायक मनदीप सिंह- पंजाब के गुरदासपुर जिले के चाल्हा गांव के रहने वाले थे.
सिपाही गज्जन सिंह- पंजाब के रोपड़ जिले के पंचन्द्रा गांव के रहने वाले थे.
सिपाही सरज सिंह- यूपी के शाहजहांपुर जिले के अख्तयारपुर धवकल गांव के रहने वाले थे.
सिपाही वैशाख एच- केरल के कोल्लम जिले के ओदानवट्टम गांव के रहने वाले थे.
जवानों के साथ-साथ आम लोगों को निशाना बना रहे हैं आतंकी

आतंकवादियों के घाटी में खौफ फैलाने का ये नया हथकंडा है. दहशत की बिसात पर अब वो देश के जवानों और नेताओं के साथ-साथ आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं

और उनमें भी गैर मुस्लिमों की पहचान करके उनको मारा जा रहा है. आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंक का तेजी से सफाया जरूर हुआ था, लेकिन इस साल बदली हुई रणनीति से आतंकवाद फिर पैर फैलाने की कोशिश कर रहा है.

2021 के इन 10 महीनों में घाटी में 103 आतंकी हमले हो चुके हैं, जिसमें 22 आम नागरिकों की मौत हुई है. जबकि 30 जवान शहीद हुए, इसके साथ ही हमारे जांबाज जवानों ने 134 आतंकियों को भी ढेर किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान : बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल पर गहलोत सरकार ने लिया यू-टर्न
Next: मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.