Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सपा के मुखिया अखिलेश की विजय रथ यात्रा आज पहुंचेगी जालौन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

सपा के मुखिया अखिलेश की विजय रथ यात्रा आज पहुंचेगी जालौन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. अखिलेश ने सोमवार को कानपुर से विजय रथ यात्रा का आगाज किया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से उत्साहित अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि सपा की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा.

कानपुर के बाद विजय रथ का अगला पड़ाव जौनपुर होगा. अखिलेश की विजय रथ यात्रा आज जालौन पहुंचेगी. विजय रथ यात्रा आज हमीरपुर से होते हुए कालपी जालौन और उसके बाद वहां से माती कानपुर देहात पहुंचेगी. पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस दौरान हमीरपुर के कुरारा और जालौन कालपी में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

इससे पहले कानपुर में विजय रथ यात्रा निकालकर अखिलेश ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि सपा की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा.

अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार जाने वाली है. उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं. कानपुर बड़ा शहर है.

यहां कारोबार, रोज़गार है. कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है. बीजेपी की केंद्र और यूपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज 6 आतंकियों को किया ढेर
Next: बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर को लेकर दिया बड़ा बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.