Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र : गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने का बयान कहा राज्य सरकार ने समीर वानखेड़े पर नजर रखने का पुलिस को नहीं दिया था आदेश
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

महाराष्ट्र : गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने का बयान कहा राज्य सरकार ने समीर वानखेड़े पर नजर रखने का पुलिस को नहीं दिया था आदेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस या किसी अन्य एजेंसी को एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश नहीं दिया है.

क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व करने के बाद चर्चा में आए समीर वानखेड़े ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 पुलिस अधिकारी उनका पीछा कर रहे थे. क्रूज पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

वालसे पाटिल ने कहा, ‘‘सरकार ने पुलिस या राज्य के खुफिया विभाग को समीर वानखेड़े पर नजर रखने के लिए कोई आदेश नहीं दिया है. मैंने सुना है कि उन्होंने (वानखेड़े) पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है. हम इस पर गौर करेंगे.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पुलिस उन पर नजर रख रही है.’’

एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, वानखेड़े नियमित रूप से उपनगर ओशिवारा में कब्रिस्तान जाते थे, जहां उनकी मां को 2015 में उनकी मृत्यु के बाद दफनाया गया था.

एनसीबी अधिकारी ने सोमवार को दावा किया था कि कथित तौर पर ओशिवारा थाने के दो अधिकारी कब्रिस्तान गए और वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया.

गौरतलब है कि सोमवार के दिन समीर वानखेड़े अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ महाराष्ट्र डीजीपी संजय पांडे से मिलने गए थे. सूत्रों में बताया कि उस मीटिंग में वानखेड़े ने शिकायत करते हुए कहा कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं और इसके पीछे मुंबई पुलिस पर आशंका जताई.

उनकी वही शिकायत मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को मिली. इसके बाद उस शिकायत पर जांच करने के लिए एक एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी को ज़िम्मेदारी दी गई और जांच कर रिपोर्ट देने की को कहा गया.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें दो मुंबई पुलिस के कर्मचारी प्लेन कपड़े में फ़ॉलो कर रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी लोकेशन को ध्यान में रखकर उसका सीसीटीवी फ़ुटेज भी निकाला जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर को लेकर दिया बड़ा बयान
Next: प्रधानमंत्री ने ‘पी0एम0 गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ का शुभारम्भ किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.